Thursday, March 28, 2024
HomeAll about BiharList in biharबिहार के सबसे प्रसिद्ध झील

बिहार के सबसे प्रसिद्ध झील

Published on

1.काँवर झील

बेगूसराय के मंझौल गाँव में काँवर झील स्थित है। इस झील का क्षेत्रफल 16 वर्ग किलोमीटर है। यह एशिया की सबसे बड़ी गोखुर झील है, जिसका निर्माण गंडक नदी के विसर्पण से हुआ है। इस झील में पाए जाने वाली प्रमुख वनस्पति निम्न है, जिनमें हाइड्रा लेरिसिलाय, पोटोमोगेंटन, वेल्सनेरिया, लेप्लराल्स, निफसा, मिंफोलोड्स, सरपस वेटल्वेरिया आदि प्रमुख हैं। इस झील में सर्दी के दिनों (नवंबर-जनवरी) में साइबेरियाई क्षेत्र के प्रवासी पक्षी आते हैं।  प्रमुख पक्षी वैज्ञानिक सलीम अली के अनुसार लगभग 60 प्रजातीय पक्षी मध्य एशिया से सर्दी के दिनों में यहाँ निवास के लिए आते हैं तथा मूल रूप से लगभग 106 प्रजाति के पक्षी यहाँ निवास करते हैं।

2.कुशेश्वर स्थान झील

कुशेश्वर स्थान झील दरभंगा के कुशेश्वर में स्थित है। जिसका क्षेत्रफल 20 वर्ग किलोमीटर से 100 वर्ग किलोमीटर तक बढ़ता-घटता रहता है। वर्षा काल में  जल की अधिकता के कारण झील का अत्यधिक विस्तार हो जाता है।इस झील में कमला, करेह आदि नदियों जल एकत्रित होता है।  यह झील मछली उत्पादन का प्रमुख केंद्र है। यहाँ भी प्रवासी पक्षी पेलिकन डालमटिया (Pelicia Dalmatia) तथा साइबेरियन क्रेन (Siberian Cranes) सर्दी  के मौसम में प्रवास करते हैं। 1972 ई. में इस झील को पक्षी अभयारण्य घोषित किया गया है।

3.मुचलिंडा झील:

बिहार के बोधगया शहर में स्थित है।इसी सरोवर में बुद्ध ने तपस्या की थी।झील के केंद्र में भगवान बुद्ध की मूर्ति ध्यान मुद्रा में मौजूद है।मूल रूप से यह हरियाली से घिरा एक खूबसूरत तालाब है

4.घोड़ा कटोरा झील:

बिहार के नालंदा जिले के राजगीर में स्थित है।
विश्व शांति शिवालय के पास स्थित है और हरी घाटियों से घिरा हुआ है। यहाँ नौका विहार उपलब्ध है।
ऐसा माना जाता है कि महाभारत के दयालु जरासंध का इसी झील के पास निवास था।

Facebook Comments

Latest articles

बिहार दिवस 2024: बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का जश्न

बिहार दिवस कब मनाया जाता है हर साल 22 मार्च को, भारत का...

पटना में हाई-टेक तारामंडल का निर्माण: बिहार का एक और कदम विकास की ऊँचाइयों की ओर

बिहार के विकास में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ता जा रहा है, क्योंकि पटना...

बिहार में खुला इंटरनेशनल पोर्ट, लोगों में ख़ुशी के लहर

बिहार में एक नए मील का पत्थर रखने का समय आ गया है, क्योंकि...

More like this

बिहार के 10 प्रसिद्ध धरोहर स्थल

बिहार, पूर्वी भारत का एक राज्य, कई विरासत स्थलों का घर है जो इसके...

बिहार के राज्‍यपालों की सूची Bihar | GOVERNOR LIST OF BIHAR 2023

Bihar Rajyapal List: वर्तमान में बिहार के नये राज्यपाल श्री राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर जी है...

बिहार और यहाँ के लोकनृत्य

Bihar and its Folk Dance प्राचीन बिहार में महात्मा बुद्ध के काल से राजगीरएवम वैशाली...