Thursday, April 25, 2024
HomeTOURIST PLACES IN BIHARReligious places in biharजयमंगला गढ़ शक्ति पीठ

जयमंगला गढ़ शक्ति पीठ

Published on

जयमंगला गढ़ बिहार का प्रमुख पर्यटन स्थल और पक्षी विहार है। यह कांवर झील से घिरा हुआ है, जहां हर साल देश-विदेश से लाखों की संख्या में पक्षी आते हैं। यहां माता जयमंगला का प्रसिद्ध मंदिर है।

जयंगलागढ़ न केवल अपने पुरातात्विक महत्व के लिए प्रसिद्ध है यह एक ऐतिहासिक स्थल है जो इस क्षेत्र के लोगों की धार्मिक भावनाओं से संबंधित है। शक्तिपीठ के रूप में इसकी काफी प्रतिष्ठा है| माना जाता है कि सच्चे मन और श्रद्धा से जो जो देवी जयमंगला भक्तों के चरणों में आता है ,माँ उसकी इच्छा अवश्य पूरी करती हैं । यहाँ भगवान् विष्णु को समर्पित यहाँ एक और मंदिर है जो पुराने देवी मंदिर के उत्तरी हिस्से में स्थित है ।

इसे पढ़े  सन्हौली दुर्गास्थान में दशकों से मां दुर्गा विराजमान हैं

अवस्थिति
जयमंगला गढ़ बेगूसराय-हसनपुर मुख्य राज्यमार्ग पर स्थित है। यह बिहार के बेगूसराय जिला मुख्यालय से 21 किलोमीटर और मंझौल से चार किलोमीटर दूर है। जयमंगला माता का मंदिर मुख्य सड़क के करीब एक किलोमीटर दूर है। मंदिर चारों और से कांवर झील से घिरा हुआ है।

ऐतिहासिकता
ऐसी मान्यता है कि यह राज जयमंल का गढ़ था। फिलहाल इसकी ऐतिहासिकता पर शोध जारी है।

कांवर झील
कांवर झील मीठे पानी का विशाल झील है। जिसकी लंबाई करीब 42 किलोमीटर है। यहां हर साल लाखों पक्षी विश्व के विभिन्न देशों से आते हैं।

पक्षी शरणस्थली
यह विश्व के सबसे बड़े पक्षी विहारों में से एक है। यहां पक्षियों को मारना प्रतिबंधित है।

इसे पढ़े   देव सूर्यधाम मंदिर ,औरंगाबाद

पर्यटन स्थल
जयमंगला गढ़ पर्यटनस्थल के रूप में प्रसिद्ध है। एक जनवरी को नए साल के मौके पर यहां हजारों लोग वनभोज के लिए आते हैं।

[the_ad_placement id=”adsense-in-feed”]

Facebook Comments

Latest articles

BIHAR GOVERNMENT HOLIDAY CALENDAR 2024

वर्ष 2024 में राज्य सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों की सूची Bihar Holiday Calendar 2024 The...

ओढ़नी डैम: बाँका जिले का प्रसिद्ध पिकनिक स्थल

बिहार के बाँका जिले में स्थित ओढ़नी डैम, प्राकृतिक सौंदर्य और जल क्रीड़ा के...

बिहार :समृद्ध विरासत, ज्ञान और धार्मिक उद्गम की भूमि

बिहार की विरासत , नवाचार और लचीलेपन के धागों से बुनी गई एक टेपेस्ट्री...

More like this

महाबोधि मंदिर परिसर,बोधगया

महाबोधि मंदिर परिसर बोधगया, बिहार राज्य के पवित्र और महत्वपूर्ण स्थलों में से एक...

कात्यायनी स्थान: एक प्रसिद्द सिद्ध पीठ

परिचय कात्यायनी स्थान एक प्रसिद्द सिद्ध पीठ है। अवस्थिति यह...

कैमूर मुंडेश्वरी मंदिर :भारत के सर्वाधिक प्राचीन व सुंदर मंदिरों में से एक

परिचय मुंडेश्वरी मंदिर बिहार के सबसे प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक है। यह प्राचीन...