Saturday, July 27, 2024
HomeNewsनितीश कुमार जापान के साथ विभिन्न मुद्दों पर बात करने लिए...

नितीश कुमार जापान के साथ विभिन्न मुद्दों पर बात करने लिए टोकियो पहुंचे

Published on

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने सहयोगी मंत्रियों के साथ जापान पहुँच गए | राजधानी टोक्यो पहुंचने पर भारत के राजदूत सुजान चिनॉय ने उनका भव्य स्वागत किया। यात्रा के पहले दिन सोमवार को वहां के प्रधानमंत्री शिंजो अबे समेत कई मंत्रियों से मुलाकात की और विभिन्न मुद्दों पर आपसी बातचीत हुई जिनमे पटना मेट्रो, नालंदा विश्वविद्यालय, पर्यटन, कृषि और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग आदि मुद्दे शामिल थे ।। जापानी निवेशकों को बिहार में निवेश करने के लिए आकर्षित करने पर भी चर्चा हुई। शिंजो अबे से उन्होंने आग्रह किया कि वे जब भी भारत आएं तो बिहार जरूर आएं।

मुख्यमंत्री ने आमंत्रण के लिए जापान के प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया और कहा कि बिहार न्याय के साथ विकास के पथ पर अग्रसर है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जापान इंटरनेशनल को-ऑपरेशन एजेंसी (जेआईसीके) के माध्यम से पटना को गया, बोधगया, राजगीर, नालंदा को जोड़ने का काम चल रहा है, जिसे वैशाली तक बढ़ाने की आवश्यकता है।इससे लोगों को सभी बुद्धिस्ट स्थलों की यात्रा करने में सुविधा होगी।

दोपहर मे जापान के विदेश राज्य मंत्री कजायुकी नकाने ने मुख्यमंत्री के सम्मान में लंच का आयोजन किया था।

उसके बाद मुख्यमंत्री की जापान के विदेश मंत्री तारो कोनो से मुलाकात हुयी। दोनों के बीच बिहार से जापान के बीच सीधी विमान सेवा के संबंध में विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे जापान और बिहार के आपसी संबंध और मजबूत होंगे। साथ ही दोनों देशों के पर्यटक यात्रा कर सकेंगे।

मुख्यमंत्री ने बिहार में एक इंडस्ट्रियल सेंटर बनाने पर भी जोर दिया | उन्होंने कहा कि बिहार में युवाओं की संख्या ज्यादा है और यहां के युवा मेधावी और मेहनती हैं। अगर बिहार में इन्डस्ट्रीयल सेंटर बनता है तो काफी अच्छा होगा। इससे रोजगार के नये अवसर पैदा होंगे।और इससे दोनों दोस्तों को फायदा होगा

मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय हाई स्पीड रेलवे एसोसिएशन के अध्यक्ष मासाफुमी शुकुरी से भारतीय दूतावास में मुलाकात की। बुद्धिस्ट केन्द्रों को जोड़ते हुए पीस कॉरिडोर के रूप में हाई स्पीड रेलवे को विकसित करने के संबंध में विस्तृत चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने मासाफुमी शुकुरी को इस संबंध में अपने विषेषज्ञों के साथ आकर प्री सर्वे करने का आमंत्रण दिया।

Facebook Comments

Latest articles

श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल: संस्कृति और विरासत का एक मील का पत्थर

परिचय:श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल, जिसे एसके मेमोरियल हॉल के नाम से जाना जाता है,...

सम्राट अशोक इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर : वास्तुकला की भव्यता और आधुनिक तकनीकी नवाचार का प्रमाण

परिचय बिहार के जीवंत शहर पटना में उत्तरी गांधी मैदान मार्ग पर स्थित, सम्राट...

रवीन्द्र परिषद/रवींद्र भवन : सांस्कृतिक विविधता का बेहतरीन मंच

परिचय भारत के हलचल भरे शहर पटना में बीयर चंद पटेल पथ पर स्थित,...

व्हीलर सीनेट हॉल: पटना विश्वविद्यालय के समृद्ध इतिहास और शैक्षणिक उत्कृष्टता के गौरवपूर्ण प्रतीक

परिचय:अशोक राजपथ, पटना के मध्य में स्थित, व्हीलर सीनेट हॉल पटना विश्वविद्यालय के समृद्ध...

More like this

पटना मेट्रो: सातवें आसमान में उड़ान का इंतजार

पटना मेट्रो का निर्माण: एक सुरक्षित और तेज़ यातायात की ओर राजधानी पटना में मेट्रो...

पटना विश्वविद्यालय का नाम दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊँची चोटी पर पहुँचाया मिताली प्रसाद ने

हौसला इंसान से उनके सपने पूरे कराने का माद्दा रखता है।कुछ ऐसा ही कारनामा...

बिहार की अंजलि ने किया कमाल, बनी विदेश में तैनात होने वाली पहली महिला विंग कमांडर

लड़कियां हमेशा देश का मान बढाती है, एक बार फिर बिहार ...