Tuesday, March 19, 2024
Homeबिहार सरकार की योजनाएंबिहार जमीन लगान रसीद ऑनलाइन कैसे निकालें Bhulagan Bihar |

बिहार जमीन लगान रसीद ऑनलाइन कैसे निकालें Bhulagan Bihar |

Published on

बिहार की नीतीश सरकार ने अपने राज्य के लोगों को सुविधा प्रदान करने के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल – Bhulagan Bihar Portal की शुरूआत की है। इस पोर्टल पर बिहार राज्य के लोग अपनी ज़मीन से संबंधित नक्शा, ज़मीन की रसीद, खसरा-खतौनी नकल,लगान बकाया आदि ऑनलाइन निकाल सकते हैं। इस पोर्टल की सहायता से बिहार की जनता अब ऑनलाइन घर बैठे-बैठे ज़मीन का लगान भर सकते हैं और रसीद निकाल सकते हैं।

Bhulagan Bihar | ऑनलाइन लगान भुगतान और रसीद


पहले बिहार में ज़मीन से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए तहसील कार्यालय और पंचायत कार्यालय में लोगों को बार-बार चक्कर काटने पड़ते थे और कभी-कभी उन्हें ज़मीन की जानकारी लेने के लिए रिश्वत भी देनी पड़ती थी । नीतीश सरकार ने कार्यालय में हो रहे भ्रष्टाचार के समाधान के लिए इस पोर्टल को शुरू किया है। इस पोर्टल की सहायता से बिहार की जनता अब बड़ी ही आसानी से अपनी ज़मीन से संबंधित सभी जानकारी आसानी से प्राप्त कर पाएगी।
आज हम आपको इस पोर्टल के बारे में संपूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे!

Bhulagan Bihar Portal की विशेषताएँ:
इस पोर्टल की सहायता से आपको पंचायत कार्यालय या तहसील कार्यालय के कर्मचारियों को अपनी जमीन से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए रिश्वत नहीं देनी पड़ेगी।
इस पोर्टल की सहायता से बिहार सरकार राज्य के कार्यालयों को डिजिटाइज्ड कर रही है। जिसका सीधा फायदा बिहार राज्य के लोगों को हो रहा।
इस पोर्टल की सहायता से बिहार के लोगों को अपने लगान के बकाया को चुकाने के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
बिहार सरकार के द्वारा उठाए गए इन क्रांतिकारी क़दमों की सहायता से बिहार में हो रहे डिजिटाइज़ से रोज़गार की उत्पत्ति होगी।
बिहार ज़मीन लगान रसीद (Jameen Rasid) ऑनलाइन निकालने के लिए आवश्यक दस्तावेज़:
1.आपके प्लॉट के नंबर.
या

2.आपके बैंक खाता नंबर.
या
3.आपकी तालुका में पेज संख्या.
या
4.रैयत का नाम
(आप इन चारों में से किसी एक ऑप्शन्स की सहायता से ऑनलाइन ज़मीन की रसीद निकाल सकते है)

5.आपके मोबाइल नंबर.
6.आपका ऐड्रेस.
7.ऑनलाइन भुगतान हेतु ATM.
बिहार ज़मीन लगान ऑनलाइन भुगतान व रसीद | Bihar Lagan Rasid Online
आपको बिहार सरकार के द्वारा जारी किए गए राजस्व और भूमि सुधार विभाग के आधिकारिक पोर्टल http://biharbhumi.bihar.gov.in/Biharbhumi/ पर जाना होगा।

  • इस पोर्टल पर जाने के बाद आपको बहुत सारे ऑप्शन दिखाई देंगे लेकिन आपको पिंक कलर कि बॉक्स में “online Lagan”लिखे हुए लिंक पर क्लिक करना होगा। (सीधे ऑनलाइन लगान पोर्टल पर यहाँ से जाएँ >> bhulagan.bihar.gov.in)
  • उसके बाद आपके सामने एक अन्य वेब पेज ओपन होगा, जिसमें आपको बकाया लगान चुकाएं, लगान की जानकारी आदि ऑप्शन मिलेंगे लेकिन आपको जमीन की रसीद निकालने के लिए रेड कलर में लिखी हुई “ऑनलाइन भुगतान करें” के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा.

  • इस पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक और  वेब पेज ओपन होगा, जिसमें आपको अपनी ज़मीन से संबंधित जानकारी भरनी होगी। इस वेब पेज में आपको अपना जिला का नाम, अपनी पंचायत का नाम(हल्का का नाम), अपने प्लॉट नंबर,मौजा का नाम भरकर सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा।
  • सबमिट करने के बाद आपके प्लॉट जिस व्यक्ति के नाम पर है उसका नाम आ जाएगा। उसके पश्चात नाम पर क्लिक करने से आपके सामने प्लॉट का पूरा विवरण आ जाएगा। इसमें आप चेक करें कि आपका ही है या अन्य प्लॉट का का विवरण है।
  • आप अपने प्लॉट का विवरण अन्य माध्यम से भी निकाल सकते हैं। जैसे कि आप अपने खाता संख्या या अपने गांव का नाम या पेज संख्या आदि तरीकों से भी प्लॉट का विवरण का देख सकते हैं।
  • अपने प्लॉट की जानकारी मिलने के बाद आपको बकाया राशि पर क्लिक करना होगा,इस पर क्लिक करने के बाद आपको बता दिया जाएगा कि आप की कितनी राशि बकाया है।
  • इसके पश्चात आपको ऑनलाइन भुगतान पर क्लिक करना होगा। ऑनलाइन भुगतान पर क्लिक करने के बाद आपके सामने कुछ अन्य जानकारी उपलब्ध होगी। नीचे किस तरफ स्क्रॉल करने पर आपको बॉक्स दिखाई देगा।जिसमें रेमिटर नाम, मोबाइल नंबर और एड्रेस की जानकारी भरनी होगी।जानकारी भरने के बाद “भुगतान करें” पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपके सामने पेमेंट का ऑप्शन आएगा, उसमें आपको अपना पेमेंट मोड को चुनना होगा। अपने बैंक को चुनने के बाद आपको अपने एटीएम नंबर और मोबाइल पर आए ओटीपी को डालकर भुगतान करना होगा।
  • भुगतान करने के बाद आपकी स्क्रीन पर पेमेंट सक्सेसफुली लिखा हुआ आ जाएगा। जिसके बाद नीचे लिखे हुए “लगान रसीद” पर क्लिक करके आप अपनी रसीद डाउनलोड कर सकते हैं।उसके पश्चात आप इस रसीद का प्रिंट भी निकाल सकते हैं।

Bihar Jameen Raseed (पेमेंट पर्ची ) ऑनलाइन निकालने के लिए फीस

इस पोर्टल पर आपको लगान रसीद निकालने के लिए पेमेंट करना अनिवार्य है। इस पोर्टल पर आपको मात्र 25 से 30 रूपए ही देने होते हैं।जबकि अन्य कार्यालयों में आपसे रसीद निकालने के लिए 100 से 200 रूपए तक वसूलें जाते हैं। इसमें समय भी अधिक लगता है। आप पोर्टल पर मात्र 5 से 10 मिनट में अपनी ज़मीन की रसीद मात्र 25-30 रूपए में सकते हैं।

सम्बंधित प्रश्नोत्तर

बिहार में ऑनलाइन लगान का भुगतान कब से शुरू हुआ?
यह सुविधा एक अप्रैल 2020 से प्रारम्भ हो चुकी है |

लगान भुगतान और जमीन रसीद के लिए बनाये गए पोर्टल का क्या नाम है?
सम्बंधित पोर्टल का नाम “भू लगान” बिहार है |

ऑनलाइन लगान रसीद या बकाये सम्बंधित अधिक जानकारी कहाँ से ले सकते हैं?

ऑनलाइन लगान रसीद या बकाया लगान के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आप राजस्व और भूमि सुधार विभाग के हेल्पलाइन नंबर 1800-345-6215 पर कॉल कर सकते हैं।

Latest articles

पटना में हाई-टेक तारामंडल का निर्माण: बिहार का एक और कदम विकास की ऊँचाइयों की ओर

बिहार के विकास में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ता जा रहा है, क्योंकि पटना...

बिहार में खुला इंटरनेशनल पोर्ट, लोगों में ख़ुशी के लहर

बिहार में एक नए मील का पत्थर रखने का समय आ गया है, क्योंकि...

नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद बिहार: सियासी गतिरोध और नए संभावनाएं

बिहार में आज हुआ महागठबंधन का समापन, जिसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपना...

पटना मेट्रो: सातवें आसमान में उड़ान का इंतजार

पटना मेट्रो का निर्माण: एक सुरक्षित और तेज़ यातायात की ओर राजधानी पटना में मेट्रो...

More like this

स्वर्णजयंती ग्राम स्वरोजगार योजना

यह कार्यक्रम अप्रैल, 1 999 में शुरू किया गया था। यह एक समग्र कार्यक्रम...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना

कन्या विवाह योजना बिहार की शरुआत राज्य सरकार के द्वारा की गयी जिसका प्रमुख...

अल्पसंख्यकों के लिए बिहार मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक रोजगार योजना

मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक रोजगार ऋण योजना - बिहार सरकार अल्पसंख्यकों के लिए मुख्य मंत्री अल्पसंख्यक...