Wednesday, October 23, 2024

2024 में राजगीर ग्लास ब्रिज के टिकट कैसे बुक करें – जानें टिकट की कीमत और बुकिंग प्रक्रिया

अगर आप पहली बार राजगीर ग्लास ब्रिज देखने जा रहे हैं, तो आपको पहले से राजगीर ग्लास ब्रिज टिकट ऑनलाइन बुक कर लेनी चाहिए, क्योंकि वहाँ पहुंचकर आपको लंबी लाइन में लगना पड़ सकता है। इस लेख में हम आपको विस्तार से बताएंगे कि 2024 में राजगीर ग्लास ब्रिज टिकट बुकिंग कैसे और कब करनी है।

पहले हम आपको इस अद्भुत स्थान के बारे में कुछ महत्वपूर्ण जानकारी देना चाहते हैं। राजगीर ग्लास ब्रिज, बिहार के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है, जो नेचर सफारी पार्क के भीतर स्थित है। कांच से बने इस पुल से आप आसपास की प्राकृतिक सुंदरता का पारदर्शी फर्श से नज़ारा ले सकते हैं, जो एक रोमांचक अनुभव प्रदान करता है।

अब चलिए, जानते हैं कि आप 2024 में अपने राजगीर ग्लास ब्रिज टिकट कैसे बुक कर सकते हैं और भीड़ से बचकर अपना समय कैसे बचा सकते हैं।

Rajgir Glass Bridge

राजगीर ग्लास स्काई-वॉक पूरी तरह से कांच और स्टील से बना है, जिसकी कुल लंबाई 130 फीट और चौड़ाई 6 फीट है। यह घाटी से लगभग 250 फीट की ऊँचाई पर स्थित है और राजगीर के वैभार गिरि और स्वर्ण गिरि पहाड़ियों की तलहटी में निर्मित है। यह भारत का दूसरा ग्लास ब्रिज है, और यहाँ सफर करने के लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि राजगीर ग्लास ब्रिज के टिकट की कीमत बहुत ही कम है। भारत सरकार इस खूबसूरत ग्लास ब्रिज का आनंद सभी को लेने का अवसर देना चाहती है, और इसके लिए ऑनलाइन बुकिंग की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। इस अद्वितीय पुल पर चलने का अनुभव निश्चित रूप से रोमांचक और यादगार होगा, जो आपको राजगीर की प्राकृतिक सुंदरता के बीच एक नया दृष्टिकोण प्रदान करेगा।

राजगीर ग्लास ब्रिज का टिकट और एंट्री फीस

Rajgir Glass Bridge टिकट प्राइस – राजगीर ग्लास ब्रिज टिकट 150 रुपये है और इसका प्रवेश शुल्क 50 रुपये है, कुल मिलाकर आपके 200 रुपये लगेंगे।

Rajgir Glass Bridge Ticket Booking Online करने से पहले आपको कुछ बातों का धयान रखें है

सबसे पहली बात, राजगीर ग्लास ब्रिज टिकट बुकिंग के लिए आपके पास ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर और इनमें से कोई एक पहचान पत्र होना चाहिए, जैसे:

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • मतदाता पहचान पत्र
  • पासपोर्ट

इनमें से कोई भी एक विवरण (Detail) आपको टिकट बुकिंग के समय देना होगा।

दूसरी बात, ग्लास स्काईवॉक में 6 साल से कम उम्र के किसी भी बच्चे को जाने की अनुमति नहीं है, जबकि 2 वर्ष से कम आयु के लिए अलग से प्रवेश टिकट की आवश्यकता नहीं है।

एंट्री टिकट की कीमत रु. 150/- है, और आपको पेमेंट ऑनलाइन ही करना होगा। राजगीर ग्लास ब्रिज टिकट बुकिंग ऑनलाइन केवल तीन दिन पहले की जा सकती है, और यह तिथि नहीं बदली जा सकती।

विजिटिंग टाइम सुबह 7 बजे से 12 बजे तक है। आपको अपने समय से आधे घंटे पहले एंट्रेंस प्लाजा पहुंचना होता है, नहीं तो प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

Follow the step : राजगीर ग्लास ब्रिज टिकट बुकिंग ऑनलाइन करने के लिए

Step1

सबसे पहले, आपको राजगीर ग्लास ब्रिज टिकट ऑनलाइन बुकिंग की वेबसाइट पर जाना होगा और सभी आवश्यक जानकारी भरनी होगी।

Step2

अब आपको व्यक्तिगत जानकारी भरनी है, जिसमें शामिल है कि कितने लोग 6 साल से ऊपर हैं, 2 से 6 साल की उम्र के बीच कितने बच्चे हैं, और 2 साल से कम उम्र के कितने बच्चे हैं। इस जानकारी को सही-सही भरना आवश्यक है, ताकि आपकी टिकट बुकिंग प्रक्रिया सुचारू रूप से आगे बढ़ सके।

Step 3

अब आपको पेमेंट करनी है। “Pay Now” के बटन पर क्लिक करने से पहले एक बार सभी जानकारी को ध्यान से चेक कर लें, ताकि कोई भी गलती न हो और आपकी टिकट बुकिंग सही तरीके से हो सके।

Step 4

पेमेंट करने के बाद, आपकी टिकट आपके ईमेल आईडी पर आ जाती है। वहाँ से आप राजगीर ग्लास ब्रिज टिकट ऑनलाइन बुकिंग की फोटो डाउनलोड कर सकते हैं। सुनिश्चित करें कि आपने ईमेल की जाँच की है और टिकट को सुरक्षित रख लिया है।

ग्लास ब्रिज जाने के लिए आपको नेचर सफारी से होते हुए जाना पड़ता है। उम्मीद है कि आपने इस आर्टिकल को पढ़कर अपनी राजगीर ग्लास ब्रिज टिकट बुकिंग ऑनलाइन कर ली होगी। अब आप राजगीर जाने की तैयारी कर लीजिए और इस अद्भुत अनुभव का आनंद लेने के लिए तैयार हो जाइए!

दिनखुलने का समयबंद होने का समय
सोमवारCloseClose
मंगलवारसुबह 9:00 बजेशाम 5:00 बजे
बुधवारसुबह 9:00 बजेशाम 5:00 बजे
गुरुवारसुबह 9:00 बजेशाम 5:00 बजे
शुक्रवारसुबह 9:00 बजेशाम 5:00 बजे
शनिवारसुबह 9:00 बजेशाम 5:00 बजे
रविवारसुबह 9:00 बजेशाम 5:00 बजे

नोट: सोमवार को राजगीर ग्लास ब्रिज बंद रहता है।

Some Important FAQ

राजगीर कब जाना चाहिए?

राजगीर जाने का सबसे बेहतर समय सर्दियों के मौसम के दौरान अक्टूबर और मार्च के महीनों के बीच है। इस समय वह का मौसम काफी सुहाना और आनंदमय होता है 

Rajgir रविवार को खुला है?

हाँ, रविवार के दिन राजगीर खुला रहता है 

राजगीर सोमवार को बंद रहता है?

हाँ, सोमवार के दिन राजगीर में सभी खुमने वाली जगह बंद होती है, इसलिए आपको बिलकुल प्लानिंग के साथ राजगीर घूमने जाना होगा | 

राजगीर ग्लास ब्रिज टिकट ऑनलाइन कैसे बुक करें?

राजगीर ग्लास ब्रिज टिकट बुकिंग ऑनलाइन करने के लिए आप ऊपर दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

Facebook Comments

इसे भी पढ़े

इसे भी पढ़े

बिहारी खानपान

बिहारी खानपान

इसे भी पढ़े