Tuesday, October 22, 2024

NITISH डिवाइस: बिहार सरकार की किसानों और जनता की सुरक्षा के लिए अभिनव पहल

बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने किसानों और जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत की है, जिसे नोवेल इनिशिएटिव टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन फॉर सेफ्टी ऑफ ह्यूमनलाइव्स (NITISH-Novel Initiative Technological Intervention for Safety of Humanlives) डिवाइस के रूप में जाना जाता है। यह पेंडेंट-आकार का अभिनव उपकरण विशेष रूप से बिजली गिरने, बाढ़, हीटवेव और कोल्डवेव जैसी प्राकृतिक आपदाओं से लोगों को समय पर सचेत करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

इस पहल का उद्देश्य उन किसानों की सुरक्षा करना है, जो बिजली गिरने और अचानक बाढ़ के कारण बार-बार अपनी जान गंवाते हैं। NITISH डिवाइस को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), पटना के सहयोग से विकसित किया गया है, और इसे बिहार मौसम विज्ञान सेवा केंद्र से जोड़ा गया है। यह डिवाइस वास्तविक समय में मौसम संबंधी अलर्ट प्रदान करता है, जिससे किसानों और अन्य लोगों को आधे घंटे पहले बिजली गिरने या बाढ़ आने की जानकारी मिल जाती है।

NITISH डिवाइस की विशेषताएँ है

  • यह पेंडेंट शरीर की गर्मी से चार्ज होता है।
  • यह तीन प्रकार के अलर्ट प्रदान करता है: ध्वनि संदेश, पेंडेंट का रंग हरे से लाल होना, और पेंडेंट का गर्म हो जाना।
  • जब तक उपयोगकर्ता अलर्ट को बंद नहीं करता, यह संकेत चालू रहेगा।
  • यह उपकरण जलरोधक है, जिससे यह विभिन्न मौसम स्थितियों में प्रभावी ढंग से काम करता है।

इस पहल से न केवल किसानों की जान बचाई जा सकेगी, बल्कि पूरे राज्य में जनता को प्राकृतिक आपदाओं के खतरों से सुरक्षित रखने में भी मदद मिलेगी।

Facebook Comments

इसे भी पढ़े

इसे भी पढ़े

बिहारी खानपान

बिहारी खानपान

इसे भी पढ़े