Friday, October 18, 2024

निकिता सिंह बिहार से एक प्रसिद्द भारतीय उपन्यासकार

परिचय

निकिता सिंह  बिहार से एक प्रसिद्द भारतीय उपन्यासकार है।

प्रारंभिक जीवन और शिक्षा

निकिता सिंह का जन्म बिहार के पटना में हुआ । उनकी प्रार्थमिक शिक्षा इंदौर से हुई। फिर 2008 में रांची के ब्रिजफोर्ड स्कूल, तुपादना से अपनी स्चूली शिक्षा पूरी की। 2012 में इंदौर के एक्रोपोलिस इंस्टीटूट ऑफ़ फार्मास्यूटिकल शिक्षा और रिसर्च में स्नातक किया।

वर्तमान

वह वर्तमान में न्यूयॉर्क शहर के द न्यू स्कूल से रचनात्मक लेखन में मास्टर डिग्री हासिल कर रही है।

प्रोफेशनल कार्य

निकिता ने 19 वर्ष की आयु में अपना पहला उपन्यास लव फेसबुक, लिखा तब वह स्नातक की विद्यार्थी थी। सिंह ने पूरे भारत में कालेजो में विभिन्न टेड-एक्स सम्मेलनों में भी भाषण दिए है। वह ग्रेपवाइन इंडिया में भी बतौर संपादक की तरह काम करती है। उनकी सबसे नयी रचना “लाइक आ लव सोंग” मार्च 2016 में आई थी। निकिता ने लेखक ऑर्वाना घई के साथ ‘एंथोलॉजी’ 25 स्ट्रोक ऑफ काइंडनेस भी संपादित की।

उपलब्धि

निकिता ने 10 उपन्यास लिखे है जिनमे से कुछ है- लेटर्स टू माय एक्स , द प्रॉमिसलाइक ए लव सांग , एक्सीडेंटली इन लव ,इफ इट्स नोट फॉरएवर, लव फेसबुक, राईट हियर राईट नाउ।
2011 में पेंगुइने इंडिया बुक्स के साथ एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किया  साथ ही ग्रेपवाइन इंडिया में भी शामिल हुई।
फ़रवरी 2013, में उन्होंने दुर्जोय दत्ता के साथ सह-लेखन में एक किताब- “समवन लाइक यू और इफ इट्स नोट फॉरएवर” लिखी जिसे पेंगुइने इंडिया द्वारा रिलीज़ किया गया था और जिसमे से समवन लाइक यू हिंदुस्तान टाइम्स की बेस्टसेलर सूची में नंबर 5 पर शामिल हुआ।

Listen NIKITA  speaking at Ted X Bangalore

https://www.youtube.com/watch?v=Ad8M9NjgMt0

 

 

      क्या आपके पास है बिहार से जुड़ा कोई दिलचस्प किस्सा तो हमें लिखे साझा करने के लिए कृपया                          [email protected] पर हमें लिखें, या फेसबुक और ट्विटर या  इंस्टाग्राम  पर हमसे जुड़ें।

Facebook Comments

इसे भी पढ़े

इसे भी पढ़े

बिहारी खानपान

बिहारी खानपान

इसे भी पढ़े