Sunday, April 28, 2024
HomeNewsबिहार में भी मना अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस

बिहार में भी मना अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस

Published on

पूरा विश्व २१ जून को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मना रहा था । बिहार भी इस दिवस को व्यापक तौर पर मानाने में पीछे नहीं रहा। स्थानीय पाटलिपुत्र खेल परिसर में कला, संस्कृति एवं युवा विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग आदि के संयुक्त तत्त्वावधान में ‘अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस’ के अवसर पर ‘सामूहिक योगाभ्यास’ कार्यक्रम आयोजित किया गया ।

राज्यपाल सत्य पाल मलिक ने का उद्घाटन करते कहा की ‘‘भारत ने पूरी दुनिया को प्राचीन समय से ज्ञान का आलोक प्रदान किया है। आधुनिक भारत ने भी योग के माध्यम से विश्व में विश्वबंधुत्व और शांति का संदेश दिया है। ‘अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस’ के आयोजन को यू॰एन॰ओ॰ के जरिये मान्यता दिलाने में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अग्रणी भूमिका रही है, जिसके फलस्वरूप भारत की अन्तर्राष्ट्रीय प्रतिष्ठा बढ़ी है।’’

राज्यपाल ने कहा कि भारतवर्ष ने योग की अपनी पुरातन परम्परा को विश्व के 150 से भी अधिक देशों में फैलाकर सम्पूर्ण विश्व को सुखी, स्वस्थ और कल्याणकारी बनाने की एक ऐतिहासिक और सार्थक पहल की है। राज्यपाल ने कहा कि भगवान शिव और भगवान कृष्ण को ‘योगीराज’ भी कहा जाता है। इनके अलावे महर्षि पतंजलि, गुरू गोरखनाथ, घोषाल, भगवान बुद्ध जैसे कतिपय देवों-ऋषियों-महार्षियों ने भारतीय योग की परम्परा को समृृद्ध किया है। मलिक ने कहा कि योग न केवल हमें रोगमुक्त और तनावमुक्त बनाता है, बल्कि यह कुशल जीवन-यापन की एक अद्भुभुत शैली भी है।

 

कार्यक्रम को उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने भी संबोधित किया कहा कि योग से शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक शांति मिलती है। यह ज्ञान, कर्म और भक्ति का अद्भुभुत समन्वय है।
उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केन्द्रीय विधि एवं न्याय तथा संचार व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री, रविशंकर प्रसाद ने कहा कि भारत की समृृद्ध परम्परा, संस्कृति और संस्कारों का समाहार योग में मिलता है। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति सम्पूर्ण विश्व को भाईचारे में जोड़नेवाली है और ‘अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’ को पूरी दुनियाँ में मनाये जाने की यू॰एन॰ओ॰ की घोषणा हमारी सांस्कृतिक विरासत की जीत है।

कार्यक्रम में कृषि मंत्री प्रेम कुमार, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय, कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री कृष्ण कुमार ऋषि, केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री राम कृपाल यादव, प्रदेश भाजपा के संगठन मंत्री नागेन्द्र सहित कई विधायकगण, जनप्रतिनिधिगण, विभिन्न विभागों के प्रधान सचिव/सचिव, विभिन्न सरकारी-गैर सरकारी संगठनों के पदाधिकारी, कार्यकत्र्ता तथा काफी संख्या में राजधानी पटना के नागरिक आदि उपस्थित थे।

Facebook Comments

Latest articles

BIHAR GOVERNMENT HOLIDAY CALENDAR 2024

वर्ष 2024 में राज्य सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों की सूची Bihar Holiday Calendar 2024 The...

ओढ़नी डैम: बाँका जिले का प्रसिद्ध पिकनिक स्थल

बिहार के बाँका जिले में स्थित ओढ़नी डैम, प्राकृतिक सौंदर्य और जल क्रीड़ा के...

बिहार :समृद्ध विरासत, ज्ञान और धार्मिक उद्गम की भूमि

बिहार की विरासत , नवाचार और लचीलेपन के धागों से बुनी गई एक टेपेस्ट्री...

More like this

पटना मेट्रो: सातवें आसमान में उड़ान का इंतजार

पटना मेट्रो का निर्माण: एक सुरक्षित और तेज़ यातायात की ओर राजधानी पटना में मेट्रो...

पटना विश्वविद्यालय का नाम दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊँची चोटी पर पहुँचाया मिताली प्रसाद ने

हौसला इंसान से उनके सपने पूरे कराने का माद्दा रखता है।कुछ ऐसा ही कारनामा...

बिहार की अंजलि ने किया कमाल, बनी विदेश में तैनात होने वाली पहली महिला विंग कमांडर

लड़कियां हमेशा देश का मान बढाती है, एक बार फिर बिहार ...