Friday, April 26, 2024
HomeAchievers from biharज्योति प्रकाश निराला:सर्वोच्च सैन्य सम्मान, अशोक चक्र के प्राप्तकर्ता

ज्योति प्रकाश निराला:सर्वोच्च सैन्य सम्मान, अशोक चक्र के प्राप्तकर्ता

Published on

कॉरपोरल ज्योति प्रकाश निराला (15 नवंबर 1986 – 18 नवंबर 2017) मरणोपरांत शांति काल के सर्वोच्च सैन्य सम्मान, अशोक चक्र के प्राप्तकर्ता थे। वह भारतीय वायु सेना के गरुड़ कमांडो फोर्स के सदस्य थे। भारतीय वायु सेना की ओर से सुहास बिस्वास और राकेश शर्मा के बाद इस सम्मान को प्राप्त करने वाले वह तीसरे व्यक्ति थे।

व्यक्तिगत जीवन


निराला का जन्म 15 नवंबर 1986 को बिहार के रोहतास जिले के बादिलडिह गांव में तेजनारायण सिंह तथा मालती देवी के घर हुआ था। उनकी चार बहनें भी थी। 2010 में उनकी शादी औरंगाबाद की सुषमा नंद से हुई थी। वह अपनी पत्नी और पुत्री जिज्ञासा के साथ चण्डीगढ़ में रहते थे।

सैन्य जीवन


2005 में ज्योति प्रकाश वायुसेना में भर्ती हुए थे। उनकी इकाई को 13 राष्ट्रीय राइफल्स के लिए नियुक्त किया गया था, और ऑपरेशन रक्षक के तहत वह जम्मू और कश्मीर में तैनात थे। 18 नवंबर 2017 को सर्च ऑपरेशन के दौरान चंद्रगढ़ गांव में जवानों ने एक घर को घेर लिया। तभी उसमें छिपे आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी थी। निराला के पास एक लाइट मशीनगन थी। एनकाउंटर के दौरान गोली लगने के बावजूद उन्होंने दो आतंकवादियों को मार गिराया था। इस एनकाउंटर में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के कुल 6 आतंकवादी मारे गए थे।

सम्मान
26 जनवरी 2018 को भारत के राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद द्वारा उन्हें मरणोपरांत अशोक चक्र से सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त उनके पैतृक गांव बदिलाडीह के समीप एक स्मृतिद्वार तथा गांव के प्राथमिक विद्यालय परिसर में उनकी आदमकद प्रतिमा भी लगाई गयी है।

Facebook Comments

Latest articles

BIHAR GOVERNMENT HOLIDAY CALENDAR 2024

वर्ष 2024 में राज्य सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों की सूची Bihar Holiday Calendar 2024 The...

ओढ़नी डैम: बाँका जिले का प्रसिद्ध पिकनिक स्थल

बिहार के बाँका जिले में स्थित ओढ़नी डैम, प्राकृतिक सौंदर्य और जल क्रीड़ा के...

बिहार :समृद्ध विरासत, ज्ञान और धार्मिक उद्गम की भूमि

बिहार की विरासत , नवाचार और लचीलेपन के धागों से बुनी गई एक टेपेस्ट्री...

More like this

चाणक्य:एक प्रमुख भारतीय राजनीतिज्ञ, विचारक और अर्थशास्त्री

चाणक्य, जिसे भारतीय इतिहास में विशेष महत्व प्राप्त है, एक प्रमुख भारतीय राजनीतिज्ञ, विचारक...

एच सी वर्मा :एक विख्यात भारतीय भौतिकविद और भौतिक टेक्स्टबुकों के लेखक हैं

एच.सी. वर्मा (H.C. Verma) भारत के दरभंगा, बिहार में जन्मे एक विख्यात भौतिकविद और...

गोनू झा: मिथिला के राजा हरि सिंह के समकालीन एक हाजिर जवाब व्यक्ति

गोनू झा 13 वीं शताब्दी में मिथिला के राजा हरि सिंह के समकालीन हाजिर...